द इंडियन व्यू

लखनऊ के सुयश अवस्थी भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान, निहाल सिंह भी टीम में

लखनऊ। लखनऊ के हैंडबॉल खिलाड़ी सुयश अवस्थी को चीन के चुझोउ शहर में आयोजित 19वीं एशियन पुरुष जूनियर (अंडर-21) हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय पुरुष जूनियर टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में लखनऊ के ही निहाल सिंह…

Ragwendra P Singh
July 13, 2026
2 min read
लखनऊ के सुयश अवस्थी भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान, निहाल सिंह भी टीम में

लखनऊ। लखनऊ के हैंडबॉल खिलाड़ी सुयश अवस्थी को चीन के चुझोउ शहर में आयोजित 19वीं एशियन पुरुष जूनियर (अंडर-21) हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय पुरुष जूनियर टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में लखनऊ के ही निहाल सिंह को भी जगह मिली है।

भारतीय टीम 13 जुलाई की रात को कोलकाता से चीन के लिए रवाना होगी। सुयश अवस्थी और निहाल सिंह वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोच मो.तौहीद (राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय टीम चुझोउ (चीन) में 15 से 26 जुलाई, 2026 तक आयोजित चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगी।

सुयश अवस्थी पिछले चार साल से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे है। वह वर्ष 2024 में जयपुर में आयोजित आईएचएफ यूथ व जूनियर पुरुष ट्रॉफी (ज़ोन 2 एशिया चैंपियनशिप) में स्वर्ण विजेता भारतीय यूथ टीम के सदस्य रहे थे। इसके अलावा वह साल 2025 में लखनऊ में हुई आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) में रजत विजेता भारतीय यूथ टीम का भी हिस्सा थे।

सुयश ने वर्ष 2025 में आयोजित 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से रजत पदक जीता था। इस चैंपियनिप में निहाल सिंह भी उत्तर प्रदेश की रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रहे थे।

सुयश अवस्थी और निहाल सिंह के भारतीय टीम में चयन तथा सुयश को कप्तान बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका दास, महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।