द इंडियन व्यू

लखनऊ के शटलरों का शानदार प्रदर्शन, एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जोरदार इंट्री

लखनऊ। यूपीबीए की अमोलिका सिंह सहित लखनऊ की स्नेहा सिंह, मेघना प्रकाश ने योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान…

Ragwendra P Singh
October 24, 2025
2 min read
लखनऊ के शटलरों का शानदार प्रदर्शन, एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जोरदार इंट्री

लखनऊ। यूपीबीए की अमोलिका सिंह सहित लखनऊ की स्नेहा सिंह, मेघना प्रकाश ने योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप

बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी गोमती नगर में आयोजित तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा, भूमेश उतरानी और प्रभास कुमार कुशवाहा भी जीत स प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

महिला एकल के राउंड 32 में में यूपीबीए की अमोलिका सिंह ने वरीय खिलाड़ी आगरा की राधा ठाकुर (5/8) को 30-7 से हराया जबकि लखनऊ की स्नेहा सिंह ने गाजियाबाद की स्वाति को 30-7 से परास्त करते हुए अंतिम 16 में जगह बनाई।

इसके अलावा लखनऊ की मेघना प्रकाश ने रामपुर की गरिमा रावत को 30-11 से हराया तो शीर्ष वरीय आगरा की दिव्यांशी गौतम ने गाजियाबाद की भावना को 30-9 से शिकस्त दी।

वहीं दूसरी वरीय एनईआर की शिवांगी सिंह ने प्रयागराज की मान्या निषाद को 30-6 से और हापुड़ की काजल पंवार ने लखनऊ की प्रियंका गौतम को 30-11 से हराया। वहीं अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा, वाराणसी की तनिष्का अरोरा ने भी अपने-अपने मैच जीते।

पुरुष एकल के राउंड 32 में शीर्ष वरीय प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता ने नोएडा के आदित्य वर्मा को 30-12 से हराया। इसके अलावा लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने गोरखपुर के मुदस्सिर अली खान को 30-15 से और लखनऊ के भूमेश उतरानी ने आजमगढ़ के शशांक पाठक को 30-13 से हराया।

गोरखपुर के हुसैन अंसारी ने बिजनौर के कौशल चौधरी को 30-13 से और लखनऊ के प्रभास कुमार कुशवाहा ने महराजगंज के शुभम यादव को 30-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। वहीं बस्ती के शुभम मिश्रा, यूपी पुलिस के राजन यादव व वाराणसी के अभ्यांश सिंह ने भी जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई।

इससे पूर्व चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव खेल सुहास एलवाई एवं खेल निदेशक डा. आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ.सुधर्मा सिंह सचिव, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष आनंद खरे व अन्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।