लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, दूसरे दिन जीते चार स्वर्ण
लखनऊ। लखनऊ की यशस्वी सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, चांद बाबू व शुभम ने 41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन तालिका में मेजबानों का दबदबा कायम रखा। 41वीं सब जूनियर, नौवीं…

लखनऊ। लखनऊ की यशस्वी सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, चांद बाबू व शुभम ने 41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन तालिका में मेजबानों का दबदबा कायम रखा।
41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं यूपी स्टेट सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन लखनऊ ने चार स्वर्ण, चार रजत व 6 कांस्य पदक अपने नामक किए।
इसी के साथ लखनऊ के खिलाड़ी अब तक 10 स्वर्ण, 12 रजत व 11 कांस्य के साथ आगे चल रहे है। आज कानपुर नगर की सरिता शर्मा, बागपत की साइमा, कौशांबी के उत्सव दुबे, गोरखपुर के आयुष कुमार, प्रयागराज के अयान व मथुरा की विशाखा ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की।

दूसरे दिन मेजबान के लिए क्षमा जोशी, स्पर्श गुप्ता, मनिष्का सिंह, गायत्री शुक्ला ने रजत जबकि दृश्या श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार, शिवांश यादव, चंदन कुमार, अर्णव माहेश्वरी, सत्यम यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

दूसरे दिन के परिणामों में बालिका सब जूनियर (अंडर 20 किग्रा) में लखनऊ की यशस्वी सिंह ने स्वर्ण व चंदौली की अमायरा गुप्ता ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं बालिका सब जूनियर (अंडर 22 किग्रा) में लखनऊ की अनन्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण, क्षमा जोशी ने रजत एवं दृश्या श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीते।
बालक कैडेट (अंडर 33 किग्रा) में भी सभी पदक विजेता लखनऊ के खिलाड़ी रहे जिसमें चांद बाबू ने स्वर्ण, स्पर्श गुप्ता ने रजत एवं सिद्धार्थ कुमार व शिवांश यादव ने कांस्य पदक जीते। महिला सीनियर (अंडर 57 किग्रा) में कानपुर नगर की सरिता शर्मा ने स्वर्ण व लखनऊ की मनिष्का सिंह ने रजत पदक जीते।

महिला सीनियर (अंडर 53 किग्रा) में बागपत की साइमा ने स्वर्ण, प्रयागराज की तृप्ति कुमार ने रजत एवं गाजीपुर की आंचल यादव व देवरिया की शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (अंडर 37 किग्रा) में लखनऊ के शुभम ने स्वर्ण, महराजगंज के अंकित चौहान ने रजत एवं लखनऊ के चंदन कुमार व अर्णव माहेश्वरी ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर पुरुष ( अंडर 63 किग्रा) में कौशांबी के उत्सव दुबे ने स्वर्ण, देवरिया के हर्ष कुमार ने रजत एवं लखनऊ के सत्यम यादव व सहारनपुर के राहुल मलिक ने कांस्य पदक जीते।

सीनियर पुरुष (अंडर 68 किग्रा) में गोरखपुर के आयुष कुमार ने स्वर्ण, आगरा के मुनेंद्र कुमार ने रजत एवं गाजियाबाद के यक्षवर्द्धन व बागपत के मुकुल कुमार ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालक (अंडर 41 किग्रा) में प्रयागराज के अयान ने स्वर्ण, झांसी के कृष्णा राजपूत ने रजत एवं आगरा के पुनीत कुमार व प्रयागराज के विशु पाल ने कांस्य पदक जीते।

सीनियर महिला (अंडर 49 किग्रा) में मथुरा की विशाखा ने स्वर्ण, लखनऊ की गायत्री शुक्ला ने रजत एवं महराजगंज ने आकृति गुप्ता व प्रयागराज की संध्या यादव ने कांस्य पदक जीते।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
