द इंडियन व्यू

लखनऊ की दमदार जीत, झांसी ने भी दो जीत से जमाई धाक

लखनऊ। लखनऊ, झांसी, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या मंडल ने राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ ने जहां सहारनपुर पर एकतरफा जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
लखनऊ की दमदार जीत, झांसी ने भी दो जीत से जमाई धाक

लखनऊ। लखनऊ, झांसी, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या मंडल ने राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ ने जहां सहारनपुर पर एकतरफा जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं झांसी मंडल ने दोहरी जीत दर्ज की।

राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल मे किया जा रहा है। लखनऊ मंडल ने आज सहारनपुर मंडल के खिलाफ एकतरफा 13-4 से जीत दर्ज की।

लखनऊ की ओर से रितु पाल ने सबसे अधिक 5 गोल दागे। उनका साथ देते हुए शिवानी वर्मा ने 4 और प्रिया ने 3 गोल किए। झांसी मंडल ने अपने पहले मैच में मेरठ मंडल को 12-2 से हराया। जीत में सृष्टि ने सर्वाधिक 6 गोल किए।

वहीं दूसरे मैच में झांसी ने प्रयागराज मंडल को 10-7 से मात दी। इस जीत में में रिया गुप्ता ने 5 व नीतू यादव ने 4 गोल करते हुए अहम भूमिका निभाई। आजमगढ़ मंडल ने कानपुर मंडल को 8-2 से हराया जिसमें लक्ष्मी ने 4 और संध्या ने 3 गोल किए। वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 18-4 से परास्त किया।

टीम की ओर से काजल पटेल ने सर्वाधिक 5 जबकि रेशमा व सुहानी ने 3-3 गोल करने में सफलता हासिल की। गोरखपुर मंडल ने देवीपाटन मंडल को 15-2 से मात दी जिसमें आशा ने 4 व युक्ता ने 3 गोल किए।

वहीं अयोध्या मंडल ने अलीगढ़ मंडल के खिलाफ 15-10 से जीत दर्ज की। विजेता टीम से दिया ने 5, राधा ने 4 व प्रियंका ने 3 गोल किए।

इसके अलावा सहारनपुर मंडल ने माही के तीन गोल की बदौलत चित्रकूट मंडल को 5-0 से हराया जबकि विंध्याचल मंडल ने देवीपाटन मंडल को करीबी मुकाबले में 5-4 से हराया।

मेरठ मंडल व आगरा मंडल का मैच 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। दिन के मैचों के दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने परिचय प्राप्त करके खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।