द इंडियन व्यू

लक्ष्य सेन का धमाकेदार प्रदर्शन, फ्रांस के टॉप प्लेयर को दी मात

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने फ्रांस के पांचवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
2 min read
लक्ष्य सेन का धमाकेदार प्रदर्शन, फ्रांस के टॉप प्लेयर को दी मात

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने फ्रांस के पांचवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी पोपोव को पहले दौर में 21-16 22-20 से हराया। अगले दौर में लक्ष्य की टक्कर हमवतन एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन से होगी, जिन्होंने मलेशिया के जुन हाओ लियोंग को तीन गेम तक चले कड़े मैच में 21-14 18-21 21-16 से हराया।

किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल के पहले दौर में हमवतन किरण जॉर्ज के खिलाफ 19-21 11-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। जॉर्ज अगले दौर में फ्रांस के आठवें वरीय टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ उतरेंगे जिन्होंने इंग्लैंड के हैरी हुआंग को 21-17 19-21 21-19 से मात दी।

साभार : गूगल

महिला एकल में गैरवरीय श्रीयांशी वलीशेट्टी ने उलटफेर करते हुए डेनमार्क की तीसरी वरीय लाइन होमार्क जार्सफेल्ट को 33 मिनट में 21-19 21-12 से हराकर उलटफेर किया।

युवा रक्षिता संतोश रामराज ने स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी के खिलाफ 21-14 21-16 की जीत के साथ महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। श्रीयांशी और रक्षिता दूसरे दौर में आमने-सामने होंगे। उभरती खिलाड़ी अनमोल खरब आठवी वरीय वरीय जूली डेवाल जैकबसन को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 24-26 21-23 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।