लक्ष्मी रतन शुक्ला का चयनकर्ताओं पर तंज, शमी को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
बंगाल के कोच और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने की आलोचना की है। उन्होंने बोला कि अपने महत्व को साबित करने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज को किसी से…

बंगाल के कोच और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने की आलोचना की है। उन्होंने बोला कि अपने महत्व को साबित करने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज को किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
शमी ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में बंगाल की 141 रन की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई है। शुक्ला का बयान उसी मैच के बाद आया है। शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था।
इसे लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि घरेलू सीजन अभी शुरू ही हुआ है, इसलिए पहले ये देखना होगा कि क्या शमी पूरी तरह फिट हैं। उसके जवाब में शमी ने सवाल उठाया था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी के लिए फिट हैं तो वनडे के लिए क्यों नहीं।

रणजी मैच में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बिना नाम लिए राष्ट्रीय चयन समिति और उसके चेयरमैन अजीत अगरकर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘वह (शमी) अपने आप में सर्टिफिकेट है। उन्हें अपने फैंस और मीडिया का समर्थन है और सबसे बड़ी बात सबसे बड़े चयनकर्ता ऊपर वाले (भगवान) का भी उन्हें समर्थन है।’
बंगाल बनाम गुजरात के रणजी ट्रॉफी मैच की बात करें तो शमी ने पहली पारी में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके। 4 साल बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 विकेट हॉल हासिल किया है।
मौजूदा रणजी सीजन में शमी 10.46 की औसत से 15 विकेट हासिल कर चुके हैं और वह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शमी टखने की चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
वह टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। गुजरात की दूसरी पारी में 5 विकेट लेने के बाद उन्होंने कहा था, 'मैंने काफी कड़ी मेहनत की है और मेरा मानना है कि किस्मत भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हर कोई देश के लिए खेलना चाहता है...मैदान पर मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा और बाकी चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है।'
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
