द इंडियन व्यू

लंबे इंतज़ार के बाद आमिर खान ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त आमिर हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
लंबे इंतज़ार के बाद आमिर खान ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त आमिर हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा देने की बात कही। इस मौके पर आमिर ने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अब हर कोई बेसब्री से यह जानने को उत्सुक है कि आखिर वो कौन-सी फिल्म है जिसे आमिर सभी के लिए फ्री में दिखाने जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ को यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराने जा रहे हैं, लेकिन एक खास शर्त के साथ। यह फिल्म आमिर के यूट्यूब चैनल 'आमिर खान टॉकीज' पर केवल 1 से 2 हफ्तों के लिए ही देखी जा सकेगी। यानी फैंस के पास इस भावनात्मक और प्रेरणादायक फिल्म को दोबारा देखने के लिए सीमित समय होगा। आमिर के इस कदम को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है और अब सभी को इस खास डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने उस मशहूर नाव वाले सीन का ज़िक्र किया। जब होस्ट ने उनसे पूछा कि उस सीन में दिखाई दे रही तस्वीर में क्या उनके माता-पिता हैं, तो आमिर ने हंसते हुए मजाक में कहा, "मुझे नहीं पता… शायद वो अमोल गुप्ते के माता-पिता हों।"

उन्होंने फिल्म में अपने सह-कलाकार दर्शील सफारी की जमकर तारीफ की। आमिर ने बताया कि दर्शील सेट पर अक्सर नाचते-कूदते रहते थे लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होता, वह तुरंत अपने किरदार में घुस जाते थे, एक सच्चे कलाकार की निशानी। अब आमिर खान एक बार फिर एक खास फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और कई नए चेहरे भी दिखेंगे। इस फिल्म का निर्माण खुद आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है, जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।----

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।