रोहित राजपाल का कार्यकाल बढ़ा, 2026 तक फिर डेविस कप टीम के कप्तान
अखिल भारतीय टेनिस संघ ने बुधवार को रोहित राजपाल को भारतीय डेविस कप टीम का कप्तान फिर से नियुक्त करके उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया। राजपाल पहले कई डेविस कप मुकाबलों में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। अब वह एक…

अखिल भारतीय टेनिस संघ ने बुधवार को रोहित राजपाल को भारतीय डेविस कप टीम का कप्तान फिर से नियुक्त करके उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया।
राजपाल पहले कई डेविस कप मुकाबलों में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। अब वह एक और वर्ष के लिए इस पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा आशुतोष सिंह को टीम के कोच के रूप में बरकरार रखा गया है।
राजपाल का कार्यकाल बढ़ाए जाने का मतलब है कि भारतीय नेतृत्व में निरंतरता बनी रहेगी। भारत को डेविस कप में आगे बढ़ने के लिए अगले साल के शुरू में एक महत्वपूर्ण घरेलू मुकाबला खेलना है।

राजपाल न केवल आगामी क्वालीफायर के लिए बल्कि अपने नए कार्यकाल के दौरान सभी डेविस कप मैचों के लिए भी टीम को तैयार करेंगे। दिल्ली और कर्नाटक पहले ही फरवरी में होने वाले मुकाबले की मेजबानी की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। एआईटीए ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय टीम के नामांकन सहित अन्य विवरण समय आने पर जारी किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
