द इंडियन व्यू

रोमांचक जीत के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम चैंपियन

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब रोमांचक जीत के साथ अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के…

Ragwendra P Singh
February 10, 2026
1 min read
रोमांचक जीत के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम चैंपियन

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब रोमांचक जीत के साथ अपने नाम कर लिया।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने चौक स्टेडियम की टीम को 13-11 से हराया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डा सुमंत कुमार पाण्डेय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो तौहीद, जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव व अन्य मौजूद रहे। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने आरडीएसओ को 12-9 से और चौक स्टेडियम ने गुरुकुल अकादमी को 16-11 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।