द इंडियन व्यू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेर यश दयाल पर दर्ज हुई एफआईआर

बीएस राय: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
1 min read
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेर यश दयाल पर दर्ज हुई एफआईआर

बीएस राय: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दयाल (27) के खिलाफ रविवार को इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 69 (शादी का झूठा वादा सहित धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

यह कार्रवाई तब की गई जब एक महिला ने 21 जून को आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि जिस क्रिकेटर के साथ वह पांच साल से रिश्ते में थी, उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…