रूस ने ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हुए हमले की निंदा की
Iran Israel War : रूस ने ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए मिसाइल हमले की निंदा की है। रूस की परमाणु एजेंसी रोसाटॉम ने चेतावनी दी कि परमाणु संयंत्रों के आसपास ऐसे हमले गंभीर सुरक्षा और पर्यावरणीय खतरे पैदा…

Iran Israel War : रूस ने ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए मिसाइल हमले की निंदा की है। रूस की परमाणु एजेंसी रोसाटॉम ने चेतावनी दी कि परमाणु संयंत्रों के आसपास ऐसे हमले गंभीर सुरक्षा और पर्यावरणीय खतरे पैदा कर सकते हैं।
तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडाेलू और अन्य मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की है। कंपनी ने सभी पक्षों से संयम बरतने और परमाणु संयंत्र के आसपास तनाव कम करने की अपील की है।
रोसाटॉम के प्रमुख अलेक्सी लिखाचेव ने एक बयान में कहा कि कंपनी इस हमले को “पूरी तरह अस्वीकार्य” मानती है और संबंधित पक्षों से अपील करती है कि वे किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचें, जिससे परमाणु सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमले के बावजूद संयंत्र के आसपास रेडिएशन स्तर सामान्य है और किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इससे पहले ईरान की परमाणु एजेंसी ने बताया था कि प्लांट परिसर के पास एक मिसाइल या प्रोजेक्टाइल गिरा, लेकिन इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यह हमला रिएक्टर से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुआ, जो बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम है। मारियाजखारोवा ने अमेरिका और इज़राइल से परमाणु ठिकानों पर हमले बंद करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि ऐसे कदम पूरे क्षेत्र में रेडियोलॉजिकल और पर्यावरणीय आपदा का कारण बन सकते हैं।
रूस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संघर्ष-विराम की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से इस घटना की स्पष्ट शब्दों में निंदा करने की उम्मीद जताई है।
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के अनुसार इस हमले में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
