द इंडियन व्यू

रिलीज से पहले 'हाउसफुल-5' का दबदबा, एडवांस बुकिंग से की भारी कमाई

नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन जगत में मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल-5' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी हाउसफुल 2010 में शुरू हुई थी। इस फ्रेंचाइजी के पहले 4 भाग बेहद लोकप्रिय रहे थे। उसके बाद अब…

Ragwendra P Singh
June 2, 2025
2 min read
रिलीज से पहले 'हाउसफुल-5' का दबदबा, एडवांस बुकिंग से की भारी कमाई

नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन जगत में मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल-5' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी हाउसफुल 2010 में शुरू हुई थी। इस फ्रेंचाइजी के पहले 4 भाग बेहद लोकप्रिय रहे थे। उसके बाद अब फिल्म 'हाउसफुल-5' दर्शकों के बीच आ रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशने में यह फिल्म 6 जून को सभी जगह रिलीज होगी। इस बीच फिल्म ने रिलीज से सिर्फ 4 दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से भारी कमाई कर ली है।

'हाउसफुल-5' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी खासी भीड़ जुटा ली है। फिल्म हाउसफुल-5 की एडवांस बुकिंग के पहले दिन 24,238 टिकटें बिकीं, जिससे 87.84 लाख रुपये का कारोबार हुआ। ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 3.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसलिए इससे साफ है कि इस फिल्म को लेकर फैंस के मन में कितनी उत्सुकता जगी है।

फिल्म 'हाउसफुल-5' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस फिल्म के टीजर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यूए 16+' रेटिंग दी है। इस फिल्म में मजबूत स्टार कास्ट है। इस में अक्षय कुमार में अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े और जैकी श्रॉफ शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।