द इंडियन व्यू

रिकॉर्ड तोड़ा रोहित शर्मा का, लेकिन स्ट्राइक रेट में पिछड़ गए बाबर आजम

स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
रिकॉर्ड तोड़ा रोहित शर्मा का, लेकिन स्ट्राइक रेट में पिछड़ गए बाबर आजम

स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 9 रन बनाते ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का ताज अपने नाम किया, मगर इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद बाबर को टी20 का फर्जी किंग बताया जा रहा है।

टी20 क्रिकेट का मतलब है धूम-धड़ाका…यहां औसत से ज्यादा स्ट्राइक रेट मायने रखता है…खिलाड़ी कम से कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा इंपैक्ट छोड़ने की कोशिश करता है।

साभार : गूगल

बाबर आजम के टी-20 आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 130 मैचों की 123 पारियों में 128.77 के स्ट्राइक रेट के साथ 4234 रन बनाए हैं। बाबर आजम के अलावा टॉप-5 में मौजूद किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 130 से कम का नहीं है।

यहां तक आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने भी अपने करियर में 3710 रन 134.86 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।  रोहित शर्मा और विराट कोहली का जवाब नहीं है। दरअसल, टी-20 क्रिकेट में कुल 3 ही बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक 4000 रन का आंकड़ा पार किया है।

बाबर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, तो वहीं रोहित शर्मा दूसरे और विराट कोहली तीसरे। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 4231 रन 140.89 के स्ट्राइक रेट से तो विराट कोहली ने 4188 रन 137.04 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।

इन दोनों ही खिलाड़ियों का टी20 करियर काफी अद्भुत रहा है। ऊपर अभी हमने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट की बात की है, मगर जब नजर टॉप-10 बल्लेबाजों पर डालें तो यहां भी बाबर आजम की हालत खराब है।

Credits : Social Media

टॉप-10 बल्लेबाजों में बाबर आजम से खराब स्ट्राइक रेट सिर्फ एक ही खिलाड़ी का है और वह भी पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान है। रिजवान ने अपने करियर में 3414 रन 125.37 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।