द इंडियन व्यू

'रामायण' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप

मुंबई : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
2 min read
'रामायण' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप

मुंबई : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में तीनों कलाकारों की मौजूदगी एक साथ दिखाई गई है। भगवान राम के रूप में रणबीर शांत और गरिमामय नजर आ रहे हैं, वहीं साई पल्लवी के लुक में सीता की सौम्यता और रवि दुबे के किरदार में लक्ष्मण की निष्ठा और समर्पण की झलक दिखाई देती है।फिल्म के इस पोस्टर ने कलाकारों को इन प्रतिष्ठित किरदारों में देखने की दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ यश भगवान रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ को बड़े सिनेमाई पैमाने पर पेश करने की कोशिश है। दो भागों में बन रही इस फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 और 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।