द इंडियन व्यू

राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

जयपुर : राजस्थान हाई कोर्ट (जयपुर) को शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद पूरे परिसर को तत्काल खाली करवा दिया गया। रजिस्ट्रार की आधिकारिक आईडी पर मिले इस मेल के बाद हाई कोर्ट भवन और…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

जयपुर : राजस्थान हाई कोर्ट (जयपुर) को शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद पूरे परिसर को तत्काल खाली करवा दिया गया। रजिस्ट्रार की आधिकारिक आईडी पर मिले इस मेल के बाद हाई कोर्ट भवन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा सभी निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गईं।सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हाई कोर्ट के आसपास आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की कड़ी जांच की जा रही है। प्रशासन ने कर्मचारियों और आमजन से सहयोग बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।अधिवक्ता शेर सिंह महला के अनुसार धमकी भरे ई-मेल के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एहतियातन सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की साइबर टीम ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और इसकी पृष्ठभूमि की भी गहन जांच कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को अजमेर की दरगाह शरीफ और कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जो जांच के बाद झूठी साबित हुई। इसी तरह 31 अक्टूबर को भी राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) को धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद परिसर खाली कराया गया था, हालांकि उस समय भी तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा कारणों से हाईकोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच जारी है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।