द इंडियन व्यू

राजस्थान रॉयल्स जडेजा को सौंपने वाली है कप्तानी? सोशल मीडिया पोस्ट ने दी बड़ी हिंट

चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होकर जुड़े स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जल्द ही टीम की कप्तानी सौंपे जाने के संकेत मिल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसे लेकर…

Ragwendra P Singh
January 5, 2026
2 min read
राजस्थान रॉयल्स जडेजा को सौंपने वाली है कप्तानी? सोशल मीडिया पोस्ट ने दी बड़ी हिंट

चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होकर जुड़े स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जल्द ही टीम की कप्तानी सौंपे जाने के संकेत मिल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसे लेकर बड़ा इशारा किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक हैंडल से जडेजा की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह आरआर की जर्सी पहनकर एक तलवार पर हाथ रखे हुए हैं, जैसे कोई महाराजा अपने राजदंड पर हाथ रखे हो। सिर पर पगड़ी सजी हुई है और उनके पूरे अंदाज में तशन दिखाई दे रहा है।

पोस्टर पर लिखा है: "लेकिन मैंने सुना है कि लोग कहते हैं कि मैं जो भी करता हूं वो सुपर होता है।" ध्यान देने वाली बात यह है कि शब्द “सुपर” की स्पेलिंग में आखिर में एक अतिरिक्त ‘R’ जोड़ा गया है और राजस्थान शब्द टीम की पिंक जर्सी के रंग में हाइलाइट किया गया है, जबकि बाकी टेक्स्ट सफेद रंग में है।

इस पोस्टर के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन में लिखा है: "जल्द ही, थालापैथी।" इस कैप्शन और पोस्टर को टीम की कप्तानी के बड़े इशारे के रूप में देखा जा रहा है। जडेजा की आईपीएल यात्रा की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी।

@rajasthanroyals

2008 के पहले आईपीएल सीजन में आरआर को चैंपियन बनाने में उनका योगदान भी काफी अहम रहा। उस समय टीम के कप्तान महान स्पिनर शेन वॉर्न थे। जडेजा ने 2008 और 2009 के सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेले।

@rajasthanroyals

इसके बाद उन्होंने सबसे लंबा समय चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया। 2022 में उन्होंने सीएसके की 8 मैचों में कप्तानी भी की थी। जडेजा ने गुजरात लॉयंस और कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए भी खेला है। आईपीएल करियर में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है—254 मैचों में उन्होंने 3,260 रन बनाए और 170 विकेट लिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।