राजधानी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और हमला, सिपाही हुआ गिरफ्तार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में बीबीडी थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। इस जानलेवा हमला में लड़की की रीढ़ की हड्डी पर चोट आयी है और उसे…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में बीबीडी थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। इस जानलेवा हमला में लड़की की रीढ़ की हड्डी पर चोट आयी है और उसे राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं लड़की से छेड़छाड़ के आरोपित यूपी पुलिस के सिपाही मुकेश यादव के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
लड़की की मां की ओर से बीबीडी थाने में तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बाबत बीबीडी थाने के निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की सिपाही की पत्नी से मिलने जाया करती थी। लड़की कक्षा नौ की छात्रा है और नाबालिग है। लड़की के सिपाही के घर आने जाने के दौरान ही उसके साथ छेड़छाड़ की जाती रही है। सिपाही मुकेश मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा है।
उन्होंने बताया कि मुकेश सिपाही ने बीते दिन लड़की के साथ फिर एक बार छेड़छाड़ की। जिसका विरोध लड़की ने किया तो सिपाही की पत्नी एवं उसके भाई वहां आ गये। सिपाही की पत्नी एवं पत्नी का भाई दोनों मिलकर लड़की को अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान तीनों ने मिलकर उसे नीचे फेंक दिया। लालपुर क्षेत्र में सिपाही मुकेश के घर के दूसरे तल से गिरने पर लड़की बेहोश हो गयी। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी सिपाही मुकेश यादव, उसकी पत्नी और पत्नी के भाई के विरूद्ध जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। प्रथम दृष्टया सिपाही मुकेश को मुख्य आरोपित पाते हुए गिरफ्तार भी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
