द इंडियन व्यू

रांची में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल झारखंड ओपन कराटे खिलाड़ियों की तैयारी हुई पूरी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) की ओर से आयोजित सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते (फाइटिंग) और काता (फॉर्म) का…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
2 min read
रांची में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल झारखंड ओपन कराटे खिलाड़ियों की तैयारी हुई पूरी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) की ओर से आयोजित सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते (फाइटिंग) और काता (फॉर्म) का प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की तैयारी का हिस्सा था।रांची के बिशप स्कूल में आगामी 15 नवंबर से आयोजित होने वाली दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप की तैयारियो को लेकर मेजबान टीम रांची के खिलाड़ियों के लिए आयोजित पहले चरण का सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब, रांची में आयोजित इस शिविर का आयोजन सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।शिविर का उद्देश्य आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की तकनीकी तैयारी को मजबूत करना था। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को कुमिते और काता की उन्नत तकनीकों के साथ-साथ विश्व कराटे महासंघ (डब्ल्यूकेएफ) के नए नियमों की जानकारी दी गई।इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को विभिन्न तकनीकों के माध्यम से स्कोर करने के आधुनिक तरीके सिखाए।सुनील किस्पोट्टा ने इस मौके पर बताया कि रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। सात दिनों के इस अभ्यास से खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आने वाली चैंपियनशिप में वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शिविर के दूसरे चरण का आयोजन जल्द ही किया जाएगा, जिसमें अन्य स्कूलों और क्लबों के खिलाड़ी भाग लेंगे।इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा सहित कई प्रशिक्षकों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।