द इंडियन व्यू

सुबह जल्दी पहुंचा बल्लेबाज, शाम तक बना हीरो: जडेजा की मेहनत का कमाल

रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से काफी पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच गए थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला चूंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
सुबह जल्दी पहुंचा बल्लेबाज, शाम तक बना हीरो: जडेजा की मेहनत का कमाल

रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से काफी पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच गए थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला चूंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जडेजा और गिल ने 203 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 587 रन बना लिये।

साभार : गूगल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उन्हें काफी शॉर्ट गेंदें फेंकी लेकिन जडेजा इसके लिये तैयार थे। भारतीय खिलाड़ियों को टीम बस से जाना था लेकिन समझा जाता है कि जडेजा ने मैदान पर जल्दी पहुंचने के लिये विशेष अनुमति ली थी।

उन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगा कि बल्लेबाजी का अतिरिक्त अभ्यास करना चाहिये क्योंकि गेंद अभी नयी थी। मुझे लगा कि नयी गेंद को खेल जाऊंगा तो पारी में आगे आसानी होगी।

खुशकिस्मती से मैं लंच तक खेल पाया और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन के साथ अच्छी बल्लेबाजी की।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में जितनी अधिक बल्लेबाजी करेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

गेंद किसी भी समय स्विंग ले सकती है और ऐसे में दिक्कत आ सकती है।’’ यह पूछने पर कि क्या रन बनाने से उन्हें गेंदबाजी में भी मदद मिली, उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप बल्ले से योगदान देते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। जब टीम देश से बाहर खेल रही है और टीम को आपकी अधिक जरूरत है तो और भी अच्छा लगता है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।