रथिका एनएसडब्ल्यू ओपन में उपविजेता, वीर चोटरानी पीएसए कॉपर टूर्नामेंट के फाइनल में
भारत की रथिका सुथांथीरा सीलन एनएसडब्ल्यू ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में कनाडा की शीर्ष वरीयता प्राप्त इमान शाहीन से हारी। दूसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया की 180वें नंबर की खिलाड़ी 24 वर्षीय…
भारत की रथिका सुथांथीरा सीलन एनएसडब्ल्यू ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में कनाडा की शीर्ष वरीयता प्राप्त इमान शाहीन से हारी।
दूसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया की 180वें नंबर की खिलाड़ी 24 वर्षीय रथिका ने अपने चौथे पीएसए फाइनल में तीसरा और चौथा गेम जीतकर चैलेंजर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। कनाडा की खिलाड़ी ने निर्णायक गेम में वापसी करते हुए 61 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 11-8, 11-3, 4-11, 10-12, 12-10 से जीत हासिल की।
शनिवार को रथिका ने न्यूजीलैंड की छठी वरीयता प्राप्त एम्मा मर्सन को सीधे गेम में हराकर अपने चौथे पीएसए फाइनल में जगह बनाई थी।

स्प्रिंगफील्ड (अमेरिका) में पांचवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया के 51वें नंबर के खिलाड़ी वीर चोटरानी ने पीएसए कॉपर टूर्नामेंट सेंट जेम्स एक्सप्रेशन ओपन के सेमीफाइनल में विश्व के 32वें नंबर के खिलाड़ी और तीसरी वरीयता प्राप्त टिमोथी ब्राउनेल को 11-8, 11-8, 11-4 से हरा दिया। फाइनल में चोटरानी का सामना मेक्सिको के शीर्ष वरीयता प्राप्त लियोनेल कार्डेनास से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
