द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी : राहुल–पडीक्कल की 278 रन की साझेदारी, उत्तराखंड बैकफुट पर

स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेलते हुए पहली पारी में गजब की बल्लेबाजी करते हुए 141 रन की पारी खेली, जबकि…

Ragwendra P Singh
February 15, 2026
2 min read
रणजी ट्रॉफी : राहुल–पडीक्कल की 278 रन की साझेदारी, उत्तराखंड बैकफुट पर

स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेलते हुए पहली पारी में गजब की बल्लेबाजी करते हुए 141 रन की पारी खेली, जबकि टीम के कप्तान देवदत्त पडीक्कल ने भी शतक लगाया।

केएल राहुल ने कर्नाटक के लिए उत्तराखंड के खिलाफ ओपन करते हुए गजब की पारी खेली और 141 रन बनाए। उन्होंने ये रन 211 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 11 चौकों की मदद से खेली।

राहुल ने पहले विकेट के लिए पहली पारी में मयंक अग्रवाल के साथ सिर्फ 18 रन की साझेदारी की जबकि दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर 278 रन की शानदार साझेदारी की।

मयंक अग्रवाल अच्छी बैटिंग नहीं कर पाए और वो 5 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल ने इस मैच से पहले मुंबई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में 130 रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Associated Press

कर्नाटक के लिए ओपनर केएल राहुल ने शतक लगाया, लेकिन पहली पारी में ही तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए टीम के कप्तान देवदत्त पडीक्कल का बल्ला भी सेमीफाइनल में चला और खबर लिखे जाने तक वो 148 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

उन्होंने ये पारी 236 गेंदों पर 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से खेली। उनके साथ क्रीज पर करुण नायर मौजूद थे जिन्होंने 37 रन बना लिए थे और खेल रहे थे। कर्नाटक ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 355 रन बनाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।