द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल की वापसी, देवदत्त पडिक्कल होंगे कर्नाटक के कप्तान

मोहाली : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल की कर्नाटक टीम में वापसी हो गई है। उन्हें पंजाब के खिलाफ होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 29 जनवरी से मोहाली में…

Ragwendra P Singh
January 26, 2026
2 min read
रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल की वापसी, देवदत्त पडिक्कल होंगे कर्नाटक के कप्तान

मोहाली : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल की कर्नाटक टीम में वापसी हो गई है। उन्हें पंजाब के खिलाफ होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 29 जनवरी से मोहाली में खेला जाएगा।

 

इस अहम मुकाबले में कर्नाटक टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल के हाथों में होगी। राहुल की वापसी से टीम की बल्लेबाज़ी को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम का हिस्सा हैं, जिससे कर्नाटक के पेस अटैक को अतिरिक्त धार मिलेगी। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज़ करुण नायर इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे टीम के मिडिल ऑर्डर को झटका लगा है।

 

यह मुकाबला ग्रुप बी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां नॉकआउट चरण की दो जगहों के लिए चार टीमों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और सौराष्ट्र अभी भी क्वार्टरफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं।

 

ग्रुप बी में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए लगभग नॉकआउट जैसा होगा, जबकि सौराष्ट्र का सामना चंडीगढ़ से होगा। ऐसे में कर्नाटक के लिए पंजाब के खिलाफ जीत बेहद जरूरी हो गई है।

 

कर्नाटक की टीम अपने पिछले मुकाबले में अलूर में मध्य प्रदेश से 217 रन की करारी हार झेल चुकी है। ऐसे में टीम पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूती हासिल करने की कोशिश करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।