द इंडियन व्यू

यूपी के जीएस सिंह बने एनआरएआई के संयुक्त सचिव

लखनऊ। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मोहाली में हुए हालिया चुनावों में उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) के महासचिव जीएस सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। राज्य और राष्ट्रीय शूटिंग परिदृश्य में…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
1 min read
यूपी के जीएस सिंह बने एनआरएआई के संयुक्त सचिव

लखनऊ। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मोहाली में हुए हालिया चुनावों में उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) के महासचिव जीएस सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया।

राज्य और राष्ट्रीय शूटिंग परिदृश्य में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन खिलाड़ी जीएस सिंह अब एनआरएआई के स्तर पर खेल सुविधाओं, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और नई प्रतिभाओं के विकास की दिशा में कार्य करेंगे।

एनआरएआई की नई कार्यकारिणी का चयन मोहाली में 2025 से 2029 यानि अगले चार वर्षों के लिए किया गया है। जीएस सिंह ने संयुक्त सचिव बनने के बाद कहा कि वे अध्यक्ष कालिकेश सिंह देव के नेतृत्व में भारतीय शूटिंग खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने तथा भारत को वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।