यूपी एनकाउंटर में संजीव जीवा व मुख्तार गैंग का शूटर शाहरुख पठान मारा गया
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास रविवार की देर रात में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर…

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास रविवार की देर रात में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर 50 हजार का इनामी शाहरुख पठान मार गिराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूपी एसटीएफ की टीम और पुलिस काफी समय उसकी में जुटी थी। एसटीएफ इस दौरान कई बारउसकी लोकेशन भी मिली पर हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था
छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास जंगल में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ टीम को शाहरुख पठान की लोकेशन मिली। इसके एसटीएफ टीम ऐक्शन में आ गई। उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की गई। बदमाशों की तरफ से टीम को पर फायरिग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ की गोली लगने से शातिर बदमाश शाहरुख पठान पुत्र जरीफ निवासी खालापार मुजफ्फरनगर मारा गया। पुलिस ने उसके पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपी बदमाश 50 हजार का इनामी बदमाश था।
लूट और हत्या के दर्ज थे एक दर्जन से अधिक मुकदमे
शाहरुख पठान संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था। पुलिस ने बताया कि शाहरुख पठान के खिलाफ लूट और हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह इस समय जमानत पर बाहर था। आपको बता दें करीब 6 माह पूर्व जमानत पर आने के बाद हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाने और जान से मारने के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई थीं। लोकेशन मिलने पर एसटीएफ ने घेरेबंदी की तो उसने टीम फायरिंग कर दी। इसकी जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
