द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर सिटी ने युवेंटस को रौंदा, ग्रुप जी में शीर्ष पर

मैनचेस्टर सिटी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए युवेंटस को 5-2 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप जी में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई। @ManCity कैम्पिंग वर्ल्ड स्टेडियम में गुरुवार को खेले…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
1 min read
मैनचेस्टर सिटी ने युवेंटस को रौंदा, ग्रुप जी में शीर्ष पर

मैनचेस्टर सिटी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए युवेंटस को 5-2 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप जी में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

@ManCity

कैम्पिंग वर्ल्ड स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में 26वें मिनट में मैनचेस्टर सिटी की टीम आत्मघाती गोल से 2-1 से आगे हुई, जब डिफेंडर पियरे कालुलु ने नजदीक से पास रोकने का प्रयास करते हुए गेंद को अपनी नेट में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के क्लब की तरफ से दूसरे हाफ में एरलिंग हालैंड, फिल फोडेन और सेविन्हो ने गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया।

इससे पहले जेरेमी डोकू ने नौवें मिनट में मैनचेस्टर सिटी के लिए पहला गोल किया लेकिन इसके दो मिनट बाद ट्यून कूपमेइनर्स ने बराबरी का गोल कर दिया। डुसन व्लाहोविक ने 84वें मिनट में इटली के क्लब के लिए दूसरा गोल किया, जो ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।