द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर टी20 से पहले इंग्लैंड का बड़ा दांव, आर्चर की एंट्री, टंग को मौका

भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। दोनों ही बदलाव गेंदबाजी विभाग में किए गए हैं। टीम में दिग्गज तेज…

Ragwendra P Singh
July 3, 2026
2 min read
मैनचेस्टर टी20 से पहले इंग्लैंड का बड़ा दांव, आर्चर की एंट्री, टंग को मौका

भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। दोनों ही बदलाव गेंदबाजी विभाग में किए गए हैं। टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

इंग्लैंड ने आर्चर को साकिब महमूद की जगह प्लेइंग इलेवन मौका दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आर्चर सबसे छोटे फॉर्मेट में लौटे हैं। कीवी टीम के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में आर्चर ने 2 टेस्ट खेले थे और 11 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

आर्चर का आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए भी अच्छा प्रदर्शन रहा था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 16 मैचों में 25 विकेट लिए और लीग के तीसरे सफल गेंदबाज रहे थे। आर्चर के आने से इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी और मजबूत होगी।

@englandcricket

जोश टंग को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है। टंग इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का आगाज करेंगे। 28 साल के टंग इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट खेल चुके हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से बिना परिणाम के समाप्त हुआ था। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पारी में बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम दूसरे टी20 में मजबूती के साथ उतरना चाहती है। दूसरा टी20 मैनचेस्टर में शनिवार को खेला जाएगा।

इंग्लैंड टीम: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।