द इंडियन व्यू

मेस्सी की मौजूदगी भी नहीं बचा सकी इंटर मियामी को, एलएएफसी की 3-0 से जीत

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद, इंटर मियामी ने एमएलएस कप में अपने खिताब का बचाव करने की शुरुआत हार के साथ की। टीम को अपने पहले मैच में लॉस एंजिलिस एफसी (एलएएफसी) के हाथों 3-0 की शिकस्त झेलनी पड़ी।…

Ragwendra P Singh
February 22, 2026
1 min read
मेस्सी की मौजूदगी भी नहीं बचा सकी इंटर मियामी को, एलएएफसी की 3-0 से जीत

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद, इंटर मियामी ने एमएलएस कप में अपने खिताब का बचाव करने की शुरुआत हार के साथ की।  टीम को अपने पहले मैच में लॉस एंजिलिस एफसी (एलएएफसी) के हाथों 3-0 की शिकस्त झेलनी पड़ी।

विजेता टीम के गोल्स डेविड मार्टिनेज, डेनिस बुआंगा और नाथन ऑर्डाज़ ने किए, जिन्होंने मियामी की डिफेंस लाइन को कोई मौका नहीं दिया।

बुआंगा ने मैच के बाद कहा, ‘‘वह मैच हमेशा खास होता है जिसमें मेस्सी खेलते हैं। हम मेस्सी की मौजूदगी में मियामी को हराना चाहते थे। इस मैच के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा होता है।’’ उनकी बात से साफ है कि मेस्सी की मौजूदगी न केवल दर्शकों के लिए बल्कि विरोधी टीम के लिए भी प्रेरक थी।

@InterMiamiCF

इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को देखने के लिए ऐतिहासिक लॉस एंजिल्स मेमोरियल कोलिज़ियम स्टेडियम में 75,673 दर्शक मौजूद थे। पूरी भीड़ ने घरेलू टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया और मेस्सी को खेलते हुए देखने का भरपूर आनंद उठाया। खास बात यह रही कि मेस्सी ने इस महीने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद पूरा मैच खेला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।