द इंडियन व्यू

मेजबान लखनऊ मंडल सहित अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी अंतिम चार में

लखनऊ। मेजबान लखनऊ मंडल सहित अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी ने राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
मेजबान लखनऊ मंडल सहित अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी अंतिम चार में

लखनऊ। मेजबान लखनऊ मंडल सहित अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी ने राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल मे किया जा रहा है।

लखनऊ की खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और आजमगढ़ के खिलाफ 14-12 के अंतर से जीत दर्ज की। लखनऊ की जीत में ऋतु पाल ने कमाल दिखाया जिन्होंने सर्वाधिक 8 गोल दागे। शाम के सत्र में पहले क्वार्टर फाइनल में अयोध्या मंडल ने बस्ती को शानदार अंदाज में 14-6 से पराजित किया।

अयोध्या की तरफ से राधा और सविता ने 4-4 करने में सफलता हासिल की जबकि बस्ती कुछ खास चुनौती पेश नहीं कर सकी।

दूसरा क्वार्टर फाइनल गोरखपुर और झांसी के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर ने झांसी को 8-3 के अंतर से पराजित किया। गोरखपुर की टीम से प्रिया ने सर्वाधिक तीन गोल दागे।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल ने विंध्याचल मंडल को 12-2 के अंतर से पराजित किया। वाराणसी से काजल ने सर्वाधिक 4 गोल दागे।

क्वार्टर फाइनल मैचों के दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने परिचय प्राप्त करके खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

इससे पूर्व सुबह के सत्र में खेले गए लीग मैचों में अलीगढ़ ने कानपुर को 5-1 से हराया। वही वाराणसी ने आगरा को 9-2 से और विंध्याचल ने बरेली को 12-3 से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।