द इंडियन व्यू

मुरादाबाद में परिषदीय स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद : जिले के सोनकपुर थाना क्षेत्र में रामपुरा गांव के जंगल में बिलारी स्थित परिषदीय स्कूल के शिक्षक का रक्तरंजित शव रविवार सुबह मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। धतरारा…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
मुरादाबाद में परिषदीय स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद : जिले के सोनकपुर थाना क्षेत्र में रामपुरा गांव के जंगल में बिलारी स्थित परिषदीय स्कूल के शिक्षक का रक्तरंजित शव रविवार सुबह मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

धतरारा गांव निवासी परिषदीय स्कूल बिलारी के शिक्षक प्रवीण सिंह उर्फ सीटू (45) बीते 15 वर्षों से संभल जिले के चंदौसी सदर तहसील स्थित मोहल्ला अशोक नगर में अपनी पत्नी गुड्डो, बेटे अमन और बेटी दिव्यांशी के साथ रह रहे थे। शिक्षक प्रवीण सिंह की पत्नी गुड्डो ने बताया कि कुछ देर में आने की बात कहकर पति शनिवार शाम को घर से बाइक लेकर निकले थे। देर रात तक वे घर नहीं लाैटे। रविवार सुबह सूचना मिली कि रमपुरा गांव के जंगल में उनके पति का शव मिला है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना सोनकपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। शिक्षक प्रवीण के दो भतीजे गांव में रहते हैं। परिजनों के अनुसार शिक्षक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनके पास पैतृक गांव में लगभग 15 बीघा कृषि भूमि है।

बिलारी क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक प्रवीण सिंह की हत्या गोली मारकर की गई है। जांच में कनपटी में आंख के बराबर से गोली मारी गई है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच की जा रही है जल्दी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…