द इंडियन व्यू

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, गोली लगी, 15 वर्षों से था फरार

फिरोजाबाद : थाना रसूलपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने शनिवार देर रात पिछले 15 वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती…

Ragwendra P Singh
July 27, 2025
3 min read
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, गोली लगी, 15 वर्षों से था फरार

फिरोजाबाद : थाना रसूलपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने शनिवार देर रात पिछले 15 वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। शातिर अभियुक्त नाम बदल-बदल कर अपनी पहचान छुपा रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात क्षेत्र के गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि 15 साल से वांछित चल रहा 50 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब पुत्र स्व. करन सिंह कहीं भागने की फिराक में फतेहाबाद रोड़ पर नगला बरी चौराहा के पास खडा है। सूचना पर उन्होंने एसओजी प्रभारी अमित तोमर के साथ अभियुक्त की घेराबंदी की तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, व 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि 17 सितंबर 2010 को थाना जैतपुर बाह जनपद आगरा पर दर्ज मुकदमे की तारीख करने के लिए अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब को जिला कारागार जनपद एटा से फतेहाबाद लाया गया था। वापसी में आते समय रास्ते में वह पेशी पर लाए दोनों पुलिसकर्मियों को चाट में मादक पदार्थ खिलाकर मौका पाकर उनकी अभिरक्षा से हथकड़ी सहित भाग गया था। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध सुरेन्द्र पाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जनपद एटा द्वारा थाना रसूलपुर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब पिछले 15 साल से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा द्वारा 50,000/- (पचास हजार) रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त गोविन्द वर्ष 2008 में अपनी पहली पत्नी राधा देवी की हत्या में भी जेल जा चुका है तथा वर्ष 2021 में 01 लाख रुपये के इनामिया अभियुक्त गुड्डू चौहान को गिरफ्तार करने लिए गयी जपनद मैनपुरी पुलिस टीम पर इसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त गोविन्द मादक पदार्थों की तस्करी में सौरभ नाम से 03 वर्ष तक पटियाला कारागार (पंजाब) में निरुद्ध रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…