मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
फिरोजाबाद : थाना खैरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने गुरुवार देर रात कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले एक लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल लुटेरे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस…

फिरोजाबाद : थाना खैरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने गुरुवार देर रात कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले एक लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल लुटेरे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 3 जुलाई को थाना खैरगढ़ के ग्राम श्यावरी में किस्तो का कलेक्शन करने के बाद वापस लौट रहे कलेक्शन एजेंट के साथ गांव के बाहर मोटरसाइकिल सवार 03 लडकों ने तमंचे के बल पर उसका फोन व बैग छीन लिया और मौके से भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने मोटरसाइकिल चालक की पहचान अवधेश उर्फ धांशू पुत्र बबलू निवासी ग्राम श्यावरी के रुप मे की।
थाना प्रभारी खैरगढ़ मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ गुरुवार देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी नामजद अभियुक्त अवधेश उर्फ धांसू को हाथवन्त प्रतापपुर रोड़ नगला सदिया से हिरासत में लिया गया।लूट के माल बरादगी हेतु अभियुक्त अवधेश उर्फ धांसू को गोंच का बाग रोड पर साखनी मोड के पास ले जाया गया। जहाँ पर अभियुक्त द्वारा पूर्व से रखे अवैध लोडिड तंमचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त अवधेश के पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त को घायल अवस्था में पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, लूटे गये 12,500 रुपये व 01 लूट की घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
