मुठभेड़ में मैनपुरी का वांछित हिस्ट्रीशीटर गिफ्तार, गोली लगी
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद की सिरसागंज पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मैनपुरी जिले से वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिफ्तार किया है। वह आगरा में लूट के मामले में फरार चल रहा था। पैर में गोली लगने से घायल…

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद की सिरसागंज पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मैनपुरी जिले से वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिफ्तार किया है। वह आगरा में लूट के मामले में फरार चल रहा था। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस टीम ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि थाना सिरसागंज प्रभारी वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि थाना भौगाँव जनपद मैनपुरी का वांछित अपराधी सोनू लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थाना क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना पर थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने पैंगू रोड पर किठौत मोड़ के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। घायल व्यक्ति की पहचान जनपद आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित एवं जनपद मैनपुरी के वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू निवासी हाल पता गिहार कॉलोनी कस्बा थाना सिरसागंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल, 06 लूट के मोबाइल फोन, 5,500 रुपये, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस बरामद हुए है।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जनपद मैनपुरी, आगरा व फिरोजाबाद में दो दर्जन से अधिक लूट, चोरी, जानलेवा हमला आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
