द इंडियन व्यू

मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चाेर गिरोह के सात आराेपित गिरफ्तार, एक घायल

बांदा : जिले में थाना मटौंध, कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम का शनिवार रात को चाेर गिराेह से मुठभेड़ हाे गई। इस कार्रवाई में अंतरजनपदीय गिराेह का एक शातिर घायल हाे गया, जबकि पुलिस ने घायल समेत सात आराेपिताें काे…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चाेर गिरोह के सात आराेपित गिरफ्तार, एक घायल

बांदा : जिले में थाना मटौंध, कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम का शनिवार रात को चाेर गिराेह से मुठभेड़ हाे गई। इस

कार्रवाई में अंतरजनपदीय गिराेह का एक शातिर घायल हाे गया, जबकि पुलिस ने घायल समेत सात आराेपिताें काे माैके से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आराेपिताें के कब्जे से करीब 17 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रविवार काे बताया कि बताया बीती रात को थाना मटौंध, कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान खैरार रेलवे स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस के घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की

गाेली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। जबकि छह अन्य साथियों को भागते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आराेपिताें में मोहसिन पुत्र मोमिना निवासी अब्दुल्ला खुर्द, थाना लोधी नगर जिला बागपत मुठभेड़ में घायल हाे गया

है। वहीं, उसके साथी सगे भाई हारून और इमरान पुत्रगण हामिद निवासी दोझा, मोहम्मद नूरुद्दीन, फारूक थाना बिनौली जिला बागपत, मनोज पुत्र चंद्रपाल निवासी कुचेसर थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ और इस्लामुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन निवासी खेड़ी कुरेरा थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर

शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान 150.05 ग्राम पीली धातु (सोना), 600.44 ग्राम सिल्वर धातु चांदी लगभग 17

लाख कीमत और 21,055 रुपये नकद के साथ दाे अवैध तमंचे (315 बोर), दाे जिंदा और दाे खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें ने पूछताछ में बताया कि ससुराल और शादी-ब्याह में आने-जाने वाली महिलाओं को बसों या टैम्पो में सफर करते समय निशाना बनाते हैं। मौका पाकर वाहनाें में ही उनके बैग की चैन खोलकर या बैग काटकर कीमती जेवरात और नकदी उड़ा लेते हैं। आराेपिताें ने कोतवाली नगर के तीन, मटौंध, कबरई और महोबा में पांच चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। अपराधिक इतिहास काे खंगाला गया

ताे पता चला है कि इस गिरोह के खिलाफ बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। खासकर गिरफ्तार

आराेपित हारून के खिलाफ अकेले बागपत जिले में ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…