मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को फिर रौंदा, सीरीज पर किया कब्ज़ा
मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में भी एकतरफा शिकस्त दी। हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मेजबानों ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैच की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त…

मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में भी एकतरफा शिकस्त दी। हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मेजबानों ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैच की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 17 साल का सूखा खत्म कर दिया है।
यह सूखा है इंग्लैंड के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज जीतने का। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर वनडे सीरीज 2008 में जीती थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 2013 के बाद यह उन्होंने पहली वनडे सीरीज जीती है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले वनडे की तरह इस बार भी निराश किया।
दूसरे वनडे में तो कप्तान हैरी ब्रूक भी कोई जादू नहीं चला पाए और पूरी टीम 36 ओवर में 175 के स्कोर पर ही सिमट गई। इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके हाईएस्ट स्कोरर 8वें नंबर पर आए जेमी ओवरटर्न रहे जिन्होंने 42 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने करियर बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए 4 विकेट चटकाए। 176 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के हीरो एक बार फिर डेरिल मिशेल रहे, जिन्होंने नंबर-4 पर आकर 56 रनों की नाबाद पारी खेली।
केन विलियमसन का दूसरे वनडे में खाता तो खुला, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 21 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को 33.1 ओवर में ही चेज कर लिया। ब्लेयर टिकनर को उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे 1 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
