महिला सुरक्षा और आत्मविश्वास की साझेदारी: ट्वारा से जुड़ीं जेमिमा रोड्रिग्स
महिलाओं के लिए विशेष हेलमेट बनाने वाली कंपनी ट्वारा ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को निवेशक भागीदार बनाने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस दीर्घकालिक, इक्विटी-आधारित साझेदारी के तहत…

महिलाओं के लिए विशेष हेलमेट बनाने वाली कंपनी ट्वारा ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को निवेशक भागीदार बनाने की बुधवार को घोषणा की।
कंपनी ने बयान में कहा कि इस दीर्घकालिक, इक्विटी-आधारित साझेदारी के तहत रोड्रिग्स ब्रांड के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को आकार देने, जिम्मेदार ‘राइडिंग’ को बढ़ावा देने और महिलाओं द्वारा अपनी सुरक्षा एवं महत्वाकांक्षाओं की बागडोर संभालने से संबंधित चर्चाओं को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
ट्वारा की फाउंडर अल्पना परीदा ने कहा, ‘जेमिमा का अनुशासन, ऊर्जा और उद्देश्य की स्पष्टता में उसी की झलक मिलती है जो हम से सेफ्टी के बारे में सोचते हैं। सोच-समझकर, जिम्मेदार और लंबे समय के लिए।’
ट्वारा से अपने जुड़ाव पर जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, ‘खेल आपको तैयारी, निरंतरता और विश्वास करना सिखाता है। रोजमर्रा की जिंदगी महिलाओं को भी यही चीजें सिखाती है। बेहतर परिवहन व्यवस्था, आत्मविश्वास बढ़ती है। सुरक्षा, साहस बढ़ाती है।

ट्वारा इन दोनों का अंजाम दे रही है और इसीलिए यह साझेदारी मुझे बेहद निजी प्रतीत होती है।’ कंपनी ने बताया कि ट्वारा हेलमेट वर्तमान में ऑनलाइन माध्यमों से 600 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी 2026 में ऑफलाइन खुदरा बाजार में विस्तार करने की योजना बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
