द इंडियन व्यू

महिला टी20 विश्व कप 2026 बना सबसे बड़ा टूर्नामेंट, जय शाह ने बताई रिकॉर्ड सफलता

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बताया कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 ने रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2026 विश्वकप को अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल हुआ है। रिकॉर्ड दर्शक…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
2 min read
महिला टी20 विश्व कप 2026 बना सबसे बड़ा टूर्नामेंट, जय शाह ने बताई रिकॉर्ड सफलता

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बताया कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 ने रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2026 विश्वकप को अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल हुआ है। रिकॉर्ड दर्शक उपस्थिति और डिजिटल व्यूअरशिप इसकी सफलता का प्रमाण हैं।

जय शाह ने 'एक्स' पर लिखा कि हमारा लक्ष्य था कि यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप हो। रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति और दुनिया भर में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी दर्शक संख्या के साथ, हमने इसे हासिल कर लिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को शुभकामनाएं, जो लॉर्ड्स में फाइनल में निश्चित रूप से एक शानदार मुकाबला पेश करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला टी-20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

@JayShah

वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से होगी। ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है।

https://twitter.com/JayShah/status/2073666787640803463

उसने 6 बार खिताब हासिल किया है जबकि, इंग्लैंड की टीम एक बार चैंपियन रही है। टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्टेलिया और इंग्लैंड की यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले तीनों ही बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।