महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर 'विक्ट्री परेड' का फैसला आईसीसी बैठक के बाद
बीसीसीआई ने महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जश्न की तारीख वरिष्ठ अधिकारियों के 4 से 7 नवंबर तक दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक से…

बीसीसीआई ने महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जश्न की तारीख वरिष्ठ अधिकारियों के 4 से 7 नवंबर तक दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक से लौटने के बाद तय की जाएगी।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक समाचार एजेंसी को बताया, "अभी तक 'विक्ट्री परेड' जैसी कोई योजना नहीं है। मैं आईसीसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुबई जा रहा हूं। कई अधिकारी भी वहां जा रहे हैं, इसलिए लौटने के बाद हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे।"
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त देकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। भारत ने शेफाली वर्मा (87), दीप्ति शर्मा (58) और स्मृति मंधाना (45) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट पर 298 रन बनाए।

जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर ही सिमट गई थी। सैकिया ने बताया कि बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के समक्ष भी उठाएगा, ताकि उसकी वापसी की मांग की जा सके। उन्होंने कहा, "हम एशिया कप ट्रॉफी का मामला आईसीसी के समक्ष उठाएंगे।
उम्मीद है कि हमें अपनी ट्रॉफी उस सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ वापस मिलेगी जिसकी वह हकदार है।" बताते चले कि, भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हारने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। कुछ समय इंतजार के बाद अधिकारी ट्रॉफी को वापस अपने साथ ले गए, जिसके बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बगैर ही जीत का जश्न मनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
