द इंडियन व्यू

मलेशिया ओपन सुपर 1000 में आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, लक्ष्य सेन अंतिम-16 में

मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी रही है। आयुष शेट्टी ने 2024 पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के ली जी जिया को सीधे गेमों में हराकर एक उलटफेर किया। जबकि बैडमिंटन…

Ragwendra P Singh
January 7, 2026
2 min read
मलेशिया ओपन सुपर 1000 में आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, लक्ष्य सेन अंतिम-16 में

मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी रही है। आयुष शेट्टी ने 2024 पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के ली जी जिया को सीधे गेमों में हराकर एक उलटफेर किया।

जबकि बैडमिंटन के उभरते सितारे लक्ष्य सेन ने मंगलवार को अपने मुकाबले में जीत हासिल की और मलेशिया ओपन के मेंस सिंगल्स के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। यूएस ओपन सुपर 300 जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले युवा खिलाड़ी शेट्टी ने अंतिम 32 के मैच में 21-12 21-17 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला महज 39 मिनट चला।

शेट्टी के सामने अंतिम 16 में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यू क्यूई की चुनौती होगी। जिया पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन हैं और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 144 वें स्थान पर हैं। वह पिछले साल सितंबर में हुए चाइना मास्टर्स के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वह चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहे थे।

स्टार भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बावजूद सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में पराजित किया।

साभार : गूगल

पिछले सत्र के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले 24 वर्षीय सेन ने मलेशिया ओपन में विश्व रैंकिंग में 21वें नंबर के खिलाड़ी तेह को 70 मिनट में 21-16 15-21 21-14 से हराया।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सेन का अगला मुकाबला फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव या हांगकांग के ली चेउक यिउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। अगला मुकाबला लक्ष्य के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।

बाएं घुटने की चोट के कारण छह महीने के अंतराल के बाद वापसी करने वाली मालविका बंसोड़ को महिला एकल में हालांकि पहले दौर में थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन से 11-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अनुभवी एम आर अर्जुन और 22 वर्षीय हरिहरन अमसाकरुनन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी भी जापान के हिरोकी मिडोरिकावा और क्योहेई यामाशिता से 10-21 20-22 से हार गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।