द इंडियन व्यू

मनीषा कल्याण की डबल स्ट्राइक से भारत ने तिमोर लेस्ते को 4-0 से रौंदा

भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने तिमोर लेस्ते पर 4-0 की शानदार जीत के साथ एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। विंगर मनीषा कल्याण (12वें और 80वें मिनट) ने शानदार दो गोल किए जबकि…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
1 min read
मनीषा कल्याण की डबल स्ट्राइक से भारत ने तिमोर लेस्ते को 4-0 से रौंदा

भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने तिमोर लेस्ते पर 4-0 की शानदार जीत के साथ एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। विंगर मनीषा कल्याण (12वें और 80वें मिनट) ने शानदार दो गोल किए जबकि अंजू तमांग (58वें मिनट) और लिंडा कोम सेर्टो (86वें मिनट) ने एक एक गोल दागा।

@IndianFootball

भारतीय महिला टीम ने मैच में शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इस जीत के साथ भारत दो मैच में छह अंक के साथ ग्रुप बी में इराक और थाईलैंड से आगे शीर्ष पर है।

इराक और थाईलैंड दिन में एक दूसरे से भिड़ेंगे। पांच टीम के ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना अभी मुश्किल है लेकिन भारत ने लगातार दो शानदार प्रदर्शन करके निश्चित रूप से मजबूत दावा पेश किया है। भारत ने पहले मैच में मंगोलिया पर रिकॉर्ड 13-0 की जीत दर्ज की थी जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी हुई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।