मनिका बत्रा का जलवा, चीन की 12वीं वरीय खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में
स्टार भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने लंदन में 300,000 डॉलर पुरस्कार राशि के डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी चीन की शि जुन्याओ को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया…

स्टार भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने लंदन में 300,000 डॉलर पुरस्कार राशि के डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी चीन की शि जुन्याओ को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दुनिया की 43 नंबर की खिलाड़ी और 16वीं वरीय बत्रा ने 37 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 मैच में चौथी वरीय चीनी खिलाड़ी को 11-6, 11-4, 8-11, 11-9 से हराया।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ी का सामना कोरिया की पांचवीं वरीय शिन यूबिन और चीनी ताइपे की नौवीं वरीय चेंग आई-चिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
