द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश लीग: भोपाल लेपर्ड्स, चंबल घड़ियाल्स और रीवा जैगुआर्स ने घोषित किये कप्तान

ग्वालियर : ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 12 जून से शुरू हो रही मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) को लेकर चरम पर उत्साह पहुंचने के साथ ही सभी टीमें भी अपनी कमर कसती नजर आ रही हैं। इसी क्रम…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
3 min read
मध्य प्रदेश लीग: भोपाल लेपर्ड्स, चंबल घड़ियाल्स और रीवा जैगुआर्स ने घोषित किये कप्तान

ग्वालियर : ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 12 जून से शुरू हो रही मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) को लेकर चरम पर उत्साह पहुंचने के साथ ही सभी टीमें भी अपनी कमर कसती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में भोपाल लेपर्ड्स, चंबल घड़ियाल्स और रीवा जैगुआर्स ने आगामी सीजन के लिए अपने-अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है।

भोपाल लेपर्ड्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को अपना कप्तान नियुक्त किया है। अरशद मंगलवार को समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, जहां उन्होंने कई मौके पर अहम विकेट लिए।

भोपाल लेपर्ड्स के मालिक एचएमजी सेंटर से अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पिछले सीजन में हम उपविजेता रहे थे। इस बार अरशद के नेतृत्व और संतुलित टीम के साथ हम ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें विश्वास है कि यह सीजन हमारा होगा, जिसमें हम अधूरा काम पूरा करेंगे।

चंबल घड़ियाल्स की कमान मध्य प्रदेश की घरेलू क्रिकेट टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी शुभम शर्मा को सौंपी गई है। शुभम ने 2021–22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू किया था और तब से वह एक संयमित कप्तान के रूप में उभरे हैं। हाल ही में समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने मध्य प्रदेश टीम की अगुवाई करते हुए 700 से अधिक रन बनाए, जिसमें जनवरी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक दोहरा शतक भी शामिल था।

टीम के मालिक करन डेवलपमेंट सर्विसेज के निदेशक दिव्यराज किरार ने कहा कि हम जानते हैं कि कड़ी मेहनत कैसे करनी है और जमीन से जुड़े रहना क्या होता है। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभम शर्मा के नेतृत्व में हम अनुभव और जीत की भूख दोनों लेकर आए हैं। घड़ियाल्स पूरी तरह से तैयार हैं।

रीवा जैगुआर्स ने 2019–20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशु मंतरी को अपना कप्तान बनाया है। लगातार अच्छा प्रदर्शन करते चले आ रहे हिमांशु ने पिछले सीजन में पंजाब के खिलाफ मध्य प्रदेश को ड्रॉ दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके संयमित प्रदर्शन ने उन्हें पिछले साल दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी टीम में स्थान दिलाया।

रीवा जैगुआर्स के मालिक स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स के सीईओ आलोक बिड़ला ने कहा कि पिछला सीजन हमारे लिए निराशाजनक रहा। हमने केवल एक ही मैच जीता, लेकिन इस बार हम नई ऊर्जा और खास तैयारियों के साथ आए हैं। रीवा जैगुआर्स इस बार मजबूती से वापसी करने और यह साबित करने के लिए तैयार हैं कि हम एमपीएल की टॉप टीयर टीमों में शामिल होने की क्षमता रखते हैं।

वहीं फैंस की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एमपीएल ने पिछले सप्ताह अपना एक्सक्लूसिव मोबाइल गेमिंग ऐप ‘एमपीएल क्रिकेट क्लैश’ भी लॉन्च किया है। यह एक फ्री-टू-प्ले गेम है, जिसमें उपयोगकर्ता पूरे एमपीएल रोस्टर से टीमें चुन सकते हैं और वर्चुअल रूप से लीग का रोमांच अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा इस सीजन में महिला क्रिकेट लीग की भी शुरुआत की जा रही है, जो पुरुष मैचों के साथ ही आयोजित की जाएगी। इस महिला प्रतियोगिता में तीन टीमें शामिल होंगी, जिनमें एक टीम राजधानी भोपाल का प्रतिनिधित्व करेगी।

पुरुष टीमें:ग्वालियर चीता, भोपाल लेपर्ड्स, जबलपुर रॉयल लायंस, रीवा जैगुआर्स, इंदौर पिंक पैंथर्स, चंबल घड़ियाल्स, बुंदेलखंड बुल्स

महिला टीमें:चंबल घड़ियाल्स, भोपाल वोल्व्स, बुंदेलखंड बुल्स-

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।