मध्य प्रदेश परिवहन घोटाले की जांच कर रही एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी : उमा भारती
भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि यह समय जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है। देखना यह है कि बात यहीं खत्म हो जाती है या…

भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि यह समय जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है। देखना यह है कि बात यहीं खत्म हो जाती है या महा-अपराधियों को पकड़ा जाता है।
राज्य के सैकड़ों करोड़ के परिवहन घोटाले में लोकायुक्त पुलिस ने तीन आरोपियों, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दो सहयोगियों चेतन गौर तथा शरद जायसवाल को गिरफ्तार किया। तीनों को 17 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
इन आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, चेक पोस्ट घोटाले के आरोपी पकड़े गए हैं। अगर जांच में कहीं यह साबित होता है कि इन्होंने अकेले ही यह घोटाला किया है, तो फिर गहराई में जाने पर यह घोटाला एक गंभीर मसला हो सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि घोटाले की जांच कर रही एजेंसियां जांच में लगी हैं, उनकी दक्षता एवं निष्पक्षता पर लोगों को विश्वास है। अब उन जांच एजेंसियों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है कि वे यह बात कहीं खत्म कर देते हैं या गहराई में जाकर असली महा-अपराधियों को पकड़कर, प्रमाण जुटाकर उन्हें कठोरतम दंड दिलाते हैं।
ज्ञात हो कि राज्य के परिवहन घोटाले की लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान एजेंसियों को एक कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले। इसके अलावा ढाई क्विंटल चांदी सौरभ शर्मा के कार्यालय से मिली थी।
उसके बाद सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी हुई, लोकायुक्त की रिमांड पर रहा, मगर लोकायुक्त के हाथ खाली रहे। यह मामला सियासी गलियारों में भी तूल पकड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
