द इंडियन व्यू

मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण : जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में अपराधियो ने गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवहर जिला के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में…

Ragwendra P Singh
June 13, 2025
2 min read
मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण : जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में अपराधियो ने गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवहर जिला के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है,जो मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे।

सुभान गुरुवार की देर रात अपनी गैराज बंद कर मो. रेयाज नामक एक रिश्तेदार के साथ अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान शिवहर-मधुबन पथ पर बंजरिया गांव के समीप अपाची बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने सुभान पर गोलीबारी कर दी। जिसमे उन्हे तीन गोलियां लगीं।हालांकि उनका रिश्तेदार मो. रेयाज बाल-बाल बच गया।

गोली लगने के बाद लोगों ने घायल सुभान को तुरंत मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। लेकिन सीएचसी में डॉक्टर मौजूद नही रहने के कारण सुभान को ससमय समुचित इलाज नही हो सका और उन्होने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मधुबन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पकड़ी दयाल एएसपी मोहिबुल्ला अंसारी के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुभान मिस्त्री वर्ष 2021 में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे।पुलिस घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मधुबन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…