मणिपुर में हथियार-गोलाबारूद के साथ चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल : मणिपुर पुलिस तथा सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को चलाए गए अलग-अलग अभियानों में विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े चार कैडरों को गिरफ्तार किया गया। इन अभियानों के दौरान हथियार, गोलाबारूद, संचार उपकरण तथा…

इंफाल : मणिपुर पुलिस तथा सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को चलाए गए अलग-अलग अभियानों में विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े चार कैडरों को गिरफ्तार किया गया। इन अभियानों के दौरान हथियार, गोलाबारूद, संचार उपकरण तथा पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए।पहले अभियान में विष्णुपुर थाना क्षेत्र के नाइखोंग खुलेन अवांग लाइकै से प्रीपाक के सक्रिय कैडर लमाबम रोशन सिंह उर्फ केथम उर्फ अथौबा (24) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में दो स्टैलियन प्रो गन, 12-बोर के 13 जिंदा कारतूस, एक नंबर-36 हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी सेट, दो चार्जर, एक बीपी जैकेट और एक टिन का ट्रंक बरामद हुआ।उधर, इंफाल पूर्व में लामलाई थाना क्षेत्र के खरसोंम अवांग लाइकै से सुरक्षा बलों ने केवाईकेएल के कैडर लोंगजाम मोचा मैतेई उर्फ राज (41) को उसके निवास से पकड़ा।एक अन्य कार्रवाई में लमसांग थाना क्षेत्र के कदांगबंद मायाई लाइकै से यूएनएलएफ (के) के उग्रवादी एवं रंगदारी वसूली में सक्रिय युमखैबम ब्रोजेन सिंह (50) को गिरफ्तार किया गया। उससे दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक एयरटेल एयरफाइबर उपकरण बरामद किए गए।इसी दिन, विष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग मथक लाइकै से केसीपी (नौंगद्रेनखोम्बा) गुट के सदस्य हाओबिजाम निंगतंबा मैतेई (31) को भी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक वोटर आईडी कार्ड मिला।इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां राज्य में उग्रवादी नेटवर्क और रंगदारी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
