भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आज चार दिवसीय 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें देशभर के 700 से अधिक युवा वैज्ञानिक, उनके…

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आज चार दिवसीय 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें देशभर के 700 से अधिक युवा वैज्ञानिक, उनके शिक्षक और मेंटर हिस्सा लेंगे। साथ ही बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, ओमान और सऊदी अरब जैसे छह खाड़ी देशों के बाल वैज्ञानिक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक अनिल कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और उन्हें विज्ञान, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय "स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना" है। इस विषय को पांच उप-विषयों में विभाजित किया गया है, जिनमें पारिस्थितिकी तंत्र की समझ, पोषण व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाएं शामिल हैं।कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कई आकर्षक गतिविधियां और प्रदर्शनी आयोजित होंगी, जिनमें चंद्रयान मिशन प्रदर्शनी, वॉटर रॉकेटरी, रोबोटिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, पर्यावरण सांप-सीढ़ी, चीता संरक्षण प्रदर्शनी और वैज्ञानिक जागरुकता पर आधारित लोकगीत शामिल हैं। देश के प्रमुख वैज्ञानिक जैसे डॉ. चेतन सोलंकी (आईआईटी मुंबई), डॉ. नंद कुमार (एम्स दिल्ली) और डॉ. चैतन्य पूरी (आईआईएसईआर पुणे) छात्रों के साथ संवाद करेंगे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस एक राष्ट्रीय विज्ञान संचार कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत 1993 में हुई थी। यह भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित एक मंच है, जो 10-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, रचनात्मकता और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।वराह मिहिर वेधशाला के ऑटोमेशन का उद्घाटन भी होगामुख्यमंत्री डॉ. यादव वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला के ऑटोमेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इससे विज्ञान और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को नई पहचान मिलेगी। ऑटोमेशन होने से आम नागरिक अब घर बैठे ही वेधशाला के टेलीस्कोप का उपयोग कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
