द इंडियन व्यू

भोपाल की बेटी सोनिया दुबे दीवान बनीं भारत की पहली 'सर्टिफाइड इमेज मास्टर'

भोपाल। इंडियन स्कूल ऑफ इमेज मैनेजमेंट, मुंबई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुश्री सोनिया दुबे दीवान को एसोसिएशन ऑफ इमेज कंसल्टेंट्स इंटरनेशनल (AICI) द्वारा फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘सर्टिफाइड…

Ragwendra P Singh
May 13, 2025
2 min read
भोपाल की बेटी सोनिया दुबे दीवान बनीं भारत की पहली 'सर्टिफाइड इमेज मास्टर'

भोपाल। इंडियन स्कूल ऑफ इमेज मैनेजमेंट, मुंबई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुश्री सोनिया दुबे दीवान को एसोसिएशन ऑफ इमेज कंसल्टेंट्स इंटरनेशनल (AICI) द्वारा फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘सर्टिफाइड इमेज मास्टर’ (CIM) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह इमेज कंसल्टिंग के क्षेत्र में सर्वोच्च वैश्विक मान्यता मानी जाती है।

इस उपाधि को प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत कठिन और दीर्घकालिक होती है, जिसमें उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, वर्षों का अनुभव और ग्राहकों पर सकारात्मक प्रभाव जैसे कई महत्वपूर्ण मानदंडों को पूरा करना होता है। सोनिया दुबे दीवान यह गौरव हासिल करने वाली न केवल भारत की पहली, बल्कि अब तक की एकमात्र 'सर्टिफाइड इमेज मास्टर' हैं। उल्लेखनीय है कि यह उपाधि अब तक विश्व भर में केवल 21 विशेषज्ञों को ही प्राप्त हुई है।

CIM उपाधि एक तरह से इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पेशेवर प्रतिबद्धता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव की पहचान है।

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने सोनिया को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह न सिर्फ भोपाल या मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। सोनिया की यह उपलब्धि खासतौर पर छोटे शहरों से आने वाली युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो इमेज मैनेजमेंट जैसे उभरते क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।"

प्रो. द्विवेदी ने यह भी कहा कि इमेज मैनेजमेंट के माध्यम से हम व्यक्तित्व को निखारकर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में काम कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।