भोपाल : आयुष्मान भारत योजना कैंसर मरीजों के लिए जीवनदान, गरीबों का हो रहा मुफ्त इलाज
भोपाल। देश भर में मंगलवार को कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इस घातक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके इलाज की ओर ध्यान आकर्षित करना है। कैंसर भारत के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है।…

भोपाल। देश भर में मंगलवार को कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इस घातक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके इलाज की ओर ध्यान आकर्षित करना है। कैंसर भारत के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। कैंसर को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना ने एक नई उम्मीद का संचार किया है।
इस योजना के तहत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज अब गरीबों के लिए भी संभव हो पाया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में इस योजना के लाभार्थी लगातार बढ़ रहे हैं, जहां पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं।
कैंसर से जूझ रहे मरीजों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत कैंसर के इलाज की लागत पूरी तरह से मुफ्त है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत का कारण बन चुकी है। इस योजना ने इलाज की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव किया है और मरीजों को एक नई उम्मीद दी है।
कैंसर का इलाज करवा रहे अतीक ने आईएएनएस को बताया कि मैं जीभ (जवान) के कैंसर से जूझ रहा हूं और इस कैंसर का इलाज आयुष्मान योजना के तहत करवा रहा हूं। इस योजना में मेरा बिल्कुल भी पैसा नहीं लग रहा है। पूरा इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए बहुत अच्छी योजना है।
दामोह से आए रघुवर यादव ने अपने दामाद के इलाज के बारे में बताया कि मेरे दामाद को डॉक्टर ने कैंसर बताया है और इस कैंसर का इलाज मैं आयुष्मान भारत योजना के तहत करवा रहा हूं। इस योजना से पूरा इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। उनके दामाद धर्मेंद्र ने भी इस योजना के बारे में बताया कि मेरे पेट में डॉक्टर ने कैंसर बताया है। आयुष्मान योजना से मेरा इलाज किया जा रहा है और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे इस योजना का लाभ मिल रहा है।
सीहोर जिले के बुधनी से आए बहुरन दाहिमा अपने बेटे का ब्लड कैंसर का इलाज करवाने आए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को डॉक्टर ने ब्लड कैंसर बताया है और हम आयुष्मान योजना से उसका इलाज करवा रहे हैं। यह योजना गरीबों के लिए एक बहुत बड़ी योजना है। हम प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गरीबों के लिए यह योजना शुरू की, जिससे आज हम जैसे लोग भी इलाज करा सकते हैं।
बैतूल जिले से इलाज के लिए आए अनिल लुनारे ने बताया कि मैं इलाज के लिए भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल आया हूं। यहां डॉक्टरों ने मुझे कैंसर बताया है और आयुष्मान योजना के तहत तुरंत इलाज शुरू हो गया। कीमोथेरेपी से लेकर अन्य दवाइयाँ भी इस योजना के तहत दी जा रही हैं।
शिवपुरी से अपनी मां का इलाज करवाने आईं बाल रघुवंशी ने कहा कि मेरी मां को डॉक्टर ने कैंसर बताया है और उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा है। पहले जब यह योजना नहीं थी, तब बीमारी का इलाज करवाने के लिए घर का सारा पैसा खर्च हो जाता था, लेकिन अब इस योजना से इलाज मुफ्त में हो रहा है।
जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ विजय भार्गव ने बताया कि हमारे अस्पताल में हर साल करीब 10 हजार कैंसर रोगियों का रजिस्ट्रेशन होता है। इनमें से साढ़े आठ हजार से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करवाते हैं। आस-पास के राज्यों से भी लोग यहां इलाज के लिए आते हैं और उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से कैंसर जैसे गंभीर रोगों के मरीजों को समय पर इलाज मिल पा रहा है, जिससे उनकी जिंदगी को बचाने का अवसर मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों के लिए एक नई दिशा दी है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो अब तक लाखों गरीबों के लिए जीवनदायिनी साबित हो चुकी है। कैंसर जैसे गंभीर और महंगे इलाज को अब गरीब वर्ग के लोग भी बगैर किसी आर्थिक बोझ के करवा पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
