द इंडियन व्यू

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 : अभिषेक शर्मा बनाम हेजलवुड की जंग पर सबकी निगाहें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है। 5 मैच की सीरीज का पहला मैच बुधवार को केनबरा में खेला जाएगा। सीरीज में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज जोश…

Ragwendra P Singh
October 28, 2025
2 min read
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 : अभिषेक शर्मा बनाम हेजलवुड की जंग पर सबकी निगाहें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है। 5 मैच की सीरीज का पहला मैच बुधवार को केनबरा में खेला जाएगा।

सीरीज में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बीच की टक्कर को देखना दिलचस्प रहेगा। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने इस टक्कर को लेकर भविष्यवाणी की है कि किसका पलड़ा रहेगा भारी।

नायर ने कहा, 'अगर अभिषेक शर्मा फॉर्म में रहते हैं तब हेजलवुड फॉर्म से बाहर हो जाएंगे। वह जैसे बल्लेबाजी करता है, वह नई गेंद को चौके या छक्के मारने के लिए जाना जाता है। अगर आप पावरप्ले में ही डर बैठा देंगे तो ये पूरी पारी के दौरान कायम रहता है। मैच पर अभिषेक शर्मा का यही असर होता है।'

साभार : गूगल

रोहित शर्मा के करीबी दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच ने आगे कहा, 'अगर वह (अभिषेक शर्मा) 6 ओवर बल्लेबाजी कर लेता है तो भारत उसमें 60 से 80 रन बनाएगा। इससे उसके बैटिंग पार्टनर के ऊपर दबाव कम होगा और विपक्षी खेमा पर दबाव बढ़ जाएगा।'

नायर ने साथ में यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा अभिषेक शर्मा का असल इम्तिहान भी है। उन्होंने कहा, ‘यह उनके लिए बड़ा इम्तिहान है, खासकर हेजलवुड के खिलाफ जो अच्छी लय में हैं और अतिरिक्त उछाल हासिल कर रहे हैं।

फिर भी मुझे लगता है कि उन्होंने आईपीएल और दक्षिण अफ्रीका में खेलकर पर्याप्त अनुभव हासिल कर लिया है।’ नायर ने कहा कि अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया में नाम बनाना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, 'वह बेखौफ हैं और ऑस्ट्रेलिया में खुद का नाम बनाना चाहेंगे। यह उनके लिए अच्छा अवसर है और ऑस्ट्रेलिया में इज्जत कमाना बहुत संतोषजनक होता है। मैं जितना उन्हें जानता हूं, वह खुद के लिए यहां नाम कमाना चाहेंगे।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।