भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप
दुबई : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट का अपना आठवां…

दुबई : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट का अपना आठवां खिताब हासिल किया और पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी की सबसे बड़ी खासियत सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच हुई शानदार साझेदारी रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी।मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 39 गेंदों पर 68 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और पावरप्ले में भारत को बिना नुकसान के तेज शुरुआत दिलाई। शुरुआती साझेदारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। इन दोनों के अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 और ऋचा घोष ने 17 रन का योगदान दिया।184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और लक्ष्य से 72 रन दूर रह गई।श्रीलंका के लिए कप्ताम चमारी आटापट्टू ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। जबकि नीलाक्षीका सिल्वा ने 22 और विष्मी गुनारत्ने ने 20 रन का संघर्ष दिया। भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।भारत ने 2004 में आयोजित महिला एशिया कप के पहले संस्करण में भी खिताब जीता था। अब आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा और मजबूत कर दिया है। पिछले संस्करण में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
