भारत ने कबड्डी में पाकिस्तान को रौंदा, हाथ मिलाने से भी किया इनकार
एशिया कप क्रिकेट और महिला विश्व कप के बाद एक और टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया है। तीसरे एशियन यूथ गेम्स में भारत के युवा कबड्डी खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को 81-26 से बुरी तरह…

एशिया कप क्रिकेट और महिला विश्व कप के बाद एक और टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया है।
तीसरे एशियन यूथ गेम्स में भारत के युवा कबड्डी खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को 81-26 से बुरी तरह हरा दिया। मैच शुरू होने से ठीक पहले भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
पाकिस्तानी कप्तान ने हाथ बढ़ाया लेकिन राठी ने उससे इनकार कर दिया। एशियन यूथ गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का दबदबा साफ तौर पर दिख रहा है। पाकिस्तान को हराने से पहले टीम ने बांग्लादेश को 83-19 और श्रीलंका को 89-16 से शिकस्त दी थी।

पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों पड़ोसियों में तनाव की स्थिति है। इसका असर खेल पर भी पड़ा है। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था।
मैच के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच फाइनल समेत 3 मुकाबले हुए थे और तीनों में ही भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को शिकस्त दी।
फाइनल में हराने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी के चेयरमैन भी हैं। बाद में नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी ही चुरा ली और विजेता भारतीय टीम को सौंपने के बाज उसे अपने साथ होटल लेते गए थे।
सूर्यकुमार यादव की तरफ से शुरू किए गए नो-हैंडशेक ट्रेंड को भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे विश्व कप में आगे बढ़ाया। उन्होंने पाकिस्तान के साथ ग्रुप मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की और मुकाबला खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाए।
अब सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर के रास्ते में भारत की युवा कबड्डी टीम के कप्तान ईशांत राठी भी चले। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में न सिर्फ नो-हैंडशेक स्टैंड अपनाया बल्कि खेल के मैदान में प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा अंदाज में धूल भी चटाया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
